महाराजगंज, जून 1 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल विकास खंड के ग्राम पकड़ी भारत खंड में शनिवार को हुई बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो गया। गांव की नालियां जाम होने के कारण लोगों को जलभराव से परेशानी हुई। इससे ग्रामीणों ने श्रमदान कर पानी निकाल कर गांव से बाहर किया तब जाकर आने जाने में सहूलियत मिली।ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड में शहजाद के घर के पास की गली में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण शरीफ अली, सलामत, अशफाक, बकरीदन, इमरान, सलीम, ओमप्रकाश, नजावत और शहादत, रसीद सहित कई लोगों ने कुदाल लेकर पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया। तब जाकर जमा हुआ पानी बाहर निकल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण नालियां जाम पड़ी हु...