कार्यालय संवाददाता, अगस्त 30 -- देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। खासकर मुंबई और मध्य प्रदेश से वाराणसी आने वाली ट्रेनें 10 घंटे तक लेट पहुंचीं। इनमें अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 घंटे से ज्यादा लेट वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंची। यही हाल मैसुरु-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भी रहा। यह गाड़ी भी 9.30 घंटे विलम्ब से आई। इसके अलावा दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 8.30 घंटे, एलटीटी-गोरखपुर (काशी-दादर) एक्सप्रेस 7 घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6.20 घंटे, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 6.10 घंटे, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 6 घंटे, मुम्बई एलटीटी-रांची एक्सप्रेस 4.45 घंटे और मुम्बई एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 4 घंटे तक विलम्बित रहीं। उधना-बनारस वीकली एक्सप्रेस 3 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3 घंटे...