सहारनपुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। ग्राम पंचायत खुशहालपुर के मजरा फरकपुर में हुई यह घटना प्रशासनिक लापरवाही के साथ विकास के दावों पर सवाल खड़ा करती है। गांव में 30 वर्षीय युवक राहुल की बीमारी के चलते गुरुवार रात मौत हो गई लेकिन अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम तक इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि बारिश नहीं थम रही थी। ग्रामीण अर्जुन, करपाल, प्रदीप, मुकेश, अतर सिंह व शेर सिंह ने बताया कि गांव में जिस जगह अंतिम संस्कार किया जाता है वहां तक जाने का ना तो पक्का रास्ता है और ना ही अनत्योष्टि स्थल बना है। ऐसे में बारिश के चलते अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। शाम चार बजे तक बारिश थमने का इंतजार किया, लेकिन जब बारिश नहीं रुकी तो बूंदाबांदी के दौरान ही कीचड़युक्त रास्ते से गुजरते हुए ग्रामीणो ने खुले मैदान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है ...