बारिश के चलते कल बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के प्रतिकूल पूर्वानुमान को देखते हुए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। डीएम ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: झमाझम बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.