रायबरेली, मार्च 21 -- बछरावां,(रायबरेली) संवाददाता। बिशुनपुर क्षेत्र की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में बारिश के चलते करंट की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के बगाही गांव निवासी नितिन (15 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन, बिशुनपुर क्षेत्र की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार की सुबह वह फैक्ट्री में काम करने गया था। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, जिसके चलते फैक्ट्री की बिजली लाइन में करंट उतर आया।बारिश के पानी के जरिए यह करंट पूरी फैक्ट्री में फैल गया और काम करते वक्त नितिन उसकी चपेट में आ गया। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। यह देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.