बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत
हरदोई, सितम्बर 2 -- संडीला (हरदोई), संवाददाता। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव में बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे गौतम ने बताया कि उसके पिता राम बिलास पुत्र सरजू बारिश के दौरान कच्ची दीवार के पास थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। परिजनों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक राम बिलास समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विशाल अर्कवंशी के पारिवारिक चाचा बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक के दो बेटे व चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.