सहारनपुर, मार्च 21 -- देवबंद। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ईदगाह में ईद की नमाज अदा न करने का फैसला लिया गया है। ईदगाह कमेटी ने उक्त निर्णय लेते हुए ईद की नमाज मोहल्लों की मस्जिदों में ही अदा करने का आह्वान किया। चार दिनों में 56.90 एमएम बारिश होने से ईदगाह में पानी भरने के चलते शनिवार को होने वाली ईद उल फितर की नमाज न करने का निर्णय लिया गया है। ईदगाह कमेटी अध्यक्ष डा. अनवर सईद ने बताया ईद उल फितर की नमाज बारिश के चलते मस्जिदों में ही अदा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.