बागेश्वर, मार्च 15 -- जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान काले बादलों से घिरा रहा। अपराह्न एक बजे से हल्की बारिश हुई। समूचे जिले में हुई बारिश से एक बार तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। किसानों ने बारिश को संजीवनी बताया है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें बारिश की दरकार है। बारिश होगी तो जंगल की आग बुझेगी। फलों में स्वाद आएगा और गेहूं, जौ, मसूर आदि का उत्पादन बढ़ेगा। मालूम हो कि जिले में पिछले 15 दिन से वातावरण में धुंध छाई हुई है। धुंध के चलते गत दिनों दो दिन हेली सेवा प्रभावित रही। शनिवार की शाम से मौसम का मिजाज बदला। देर रात बिजली चमकने के साथ बादल गरजे, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार की सुबह एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। अपराह्न एक बजे से बारिश शुरू हुई। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमकण ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.