रामपुर, अप्रैल 9 -- बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में होने वाले 12वा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव बारिश के कारण स्थगित हो गया।कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि खराब मौसम और बरसात के चलते आज होने वाले संकीर्तन महोत्सव को स्थगित करना पड़ा है।अब बाबा का संकीर्तन आगामी 14 अप्रैल को मनाया जाएगा।संकीर्तन में बाहर से आए कलाकारों के द्वारा बाबा गुणगान किया जाएगा।कीर्तन में जयपुर से उमा लहरी, मुकेश बागड़ा और संजय पारीक के साथ शमी सक्सेना मिलक द्वारा बाबा को मनाते हुए हाजिरी और भजनों की श्रृंखला बनाई जाएगी। म्यूजिकल ग्रुप मोनू दिल्ली द्वारा मधुर मधुर धुन पर बाबा को रिझाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...