नैनीताल, अप्रैल 8 -- सुमन, नैनीताल। खराब मौसम और बारिश के बीच नैनीताल शहर के स्टाफ हाउस कंपाउंड में देर रात बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 9 घंटों बाद बुधवार सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि नैनीताल शहर और आसपास के क्षेत्रों में बीते मंगलवार की देर रात से बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब दो बजे स्टाफ हाउस कंपाउंड में बिजली गुल हो गई। बुधवार सुबह तक भी बिजली न आने के कारण लोगों में नाराजगी देखी गई। बुधवार सुबह लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने और अपने दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी विनीता आर्य ने बताया कि रात करीब 2 बजे से ही बिजली गुल रही। पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। गैस की किल्लत के चलते इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं, बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.