बारिश के कारण रेलवे ग्रुप डी का फिजिकल टेस्ट स्थगित, 2027 अभ्यर्थियों को राहत
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाला शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय रोजगार सूचना संख्या 08/2024 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए 2027 अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 सितंबर से खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में प्रस्तावित था। बारिश के कारण स्टेडियम का मैदान शारीरिक दक्षता परीक्षण कराने के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को झटका, सैंकड़ों वैकेंसी घटी शारीरिक दक्षता परीक्षण के आयोजन को लेकर दानापुर मंडल की ओर से जगजीवन स्टेडियम में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.