बारिश के कारण मलबा आने से अल्मोड़ा हाईवे एक घंटा बंद रहा
नैनीताल, सितम्बर 6 -- गरमपानी, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग व रातीघाट-कफुल्टा मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया जा सका। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी झूलापुल के पास शाम करीब चार बजे थुवा की पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई। पीएमजेएसआई कि जेई नेहा अमरीन ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया। मार्ग खुलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से वाहनों को एक-एक कर आगे रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.