चक्रधरपुर, मई 30 -- चक्रधरपुर। शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण चक्रधरपुर के पोस्ट आफिस रोड में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पोस्ट आफिस रोड शहर का सबसे भीड़ भाड़ वाला ईलाका है और इसी सड़क से शहर के लोग गुदड़ी बाजार आना जाना करते है। जिस कारण इस सड़क पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन ईलाकों में नालियां जमा होने से बारिश के पानी के साथ नालियों का कचरा भी सड़क पर आ गया है। जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पर्षद द्वारा बारिश से पूर्व शहर के कई ईलाकों में सफाई अभियान शुरु किया गया है, लेकिन इन ईलाकों में अबतक सफाई शुरु नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- बारिश से कोडरमा में तालाब बना रांची-पटना रोड, खुली व्यवस्था की पोल जिस कारण इस ईलाकों में यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

हिंदी हिन्दुस्...