सहरसा, मई 1 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कासीमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में दशकों पुराना बरगद का पेड़ गिरने से तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए, लेकिन घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। डुमरा गांव को सुपौल जिला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पेड़ गिर जाने से गुरुवार भर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों और पैक्स अध्यक्ष राजू यादव के प्रयास से किसी तरह पेड़ हटाया गया। पीड़ित परिवार नेवल सदा, संतोष सदा और अरहुलिया देवी ने प्रशासन से मुआवजा और सहायता की मांग की है। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त हालांकि स्थानीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बीडीओ प्रिया...