लखनऊ, मार्च 27 -- राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश के कारण बिजली गुल रही। नादरगंज उपकेंद्र का 11 केवी फीडर एनसीसी फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे दो घंटे बिजली गुल हो गई। रेजीडेंसी उपकेंद्र की 132 केवी मेहताब बाग से 33 केवी ब्रेकडाउन हो गया। हालांकि कर्मचारियों ने वैकल्पिक सोर्स से बिजली चालू कर दी। इसके अलावा गोमतीनगर, आशियाना सहित कई इलाकों में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...