बरेली, सितम्बर 27 -- बरेली। बारिश के कारण शनिवार को बरेली जंक्शन से गुजरने वाली अप-डाउन की ट्रेनों का भी संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों निर्धारित समय से कई-कई घंटा तक देरी से आई। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। (22546) वंदे भारत एक्सप्रेस, 15304 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर मेल, 15119 जनता एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस और 14206 अयोध्या एक्सप्रेस समेत कई एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से आईं। कुछ सेक्शन में बारिश के कारण भी जल भराव की सममस्या हुई। जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही।बरेली सिटी में ट्रैक से निकाला पानीबरेली। बरेली सिटी-चौपुला के बीच रेल ट्रैक पर पानी भरा तो लगातार पंपिंग सेट चलाने पड़े। आठ कर्मचारियों की डयूटी लगाई। 17 पंपिंग सेट लगाकर पानी को निकाला गया। यहां ...