अररिया, जून 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। गुरुवार की अहले सुबह से फारबिसगंज एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हल्की बारिश के बावजूद शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर की रफ्तार मानो थम सी गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों, दोपहिया चालकों और स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अनुमंडल मुख्यालय के अलावा प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा, खवासपुर, सिमराहा, परवाहा और हरिपुर पंचायतों के कई इलाकों में भी जलजमाव की समस्या देखने को मिली।शहर यह भी पढ़ें- बारिश के कारण खेतों में लगने लगा है पानी के अस्पताल रोड, सदर रोड, बंगाली ट...