इटावा औरैया, जनवरी 29 -- इटावा,संवाददाता। मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक रुक रुक कर होती रही बारिश ने बिजली सप्लाई को भी प्रभावित किया। इसके चलते शहरी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली रात में अलग अलग समय पर चली गई और सुबह मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल हो सकी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे एकता कालोनी, विकास कालोनी और मानिकपुर क्षेत्र में फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई। रात में रुक रुक कर बारिश होने के कारण मरम्मत का काम भी नही हो सका। सुबह मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इसी तरह रामलीला रोड फीडर से संबंधित आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली सप्लाई फाल्ट के कारण रात को करीब 12 बजे बंद हो गई। इससे लोग परेशान रहे। सुबह बारिश बंद होने पर मरम्मत का काम हुआ तब कहीं बिजली सप्लाई चालू हो सकी। लाइनपार फ्रेंडस कालोनी, विजयनगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.