गंगापार, जुलाई 16 -- आषाढ़ माह बीतने को है, लेकिन क्षेत्र में पर्याप्त बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की खेती पर निर्भर किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के अभाव में धान की नर्सरी सूखने लगी है और रोपाई के लिए तैयार खेतों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने नर्सरी तैयार की है, उनकी फसल भी सूखने के कगार पर पहुंच गई है। खेतों में नमी खत्म होने के कारण दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आषाढ़ में धान के खेतों में पड़ रही दरारें किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता...