घाटशिला, जुलाई 8 -- घाटशिला, संवाददाता। मानसून की बेरुखी और पर्याप्त बारिश नहीं होने से घाटशिला प्रखंड के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। धान रोपनी का समय निकलता जा रहा है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में खेत अब भी सूखे पड़े हैं। जिन गांवों में सिंचाई की सीमित व्यवस्था है, वहां किसानों ने किसी तरह रोपनी शुरू कर दी है, जबकि बारिश पर निर्भर गांवों के किसान बिचड़ा तैयार होने के बाद भी आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। जानकारी के अनुसार, घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र में कुल लगभग 60 गांव आते हैं। इनमें कालचित्ती पंचायत के छह-सात गांवों में बुरुडीह डैम से सिंचाई की सुविधा मिलने के कारण धान रोपनी का कार्य शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बरौली में बारिश की कमी से अब तक महज 15 सौ हेक्टेयर खेतों में हुई धान की रोपनी इसके अलाव...