बिजनौर, जुलाई 23 -- आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रेशखर आजाद ने एक्स पर बुधवार को अपनी पोस्ट में कहा, कि बारिश की हर बूंद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं। इसमें वीडियो में वह संसद भवन परिसर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बारिश में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तीन दिन से यहां धरने में बैठे सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक अन्य पोस्ट में कहा है, कि देश भर में 25 जुलाई को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला मुख्यालयों पर बड़ा आंदोलन करेगी। पेपर लीक के साथ ही दिल्ली में हुए लाठीचार्ज व हिंसा और अभद्रता के मुद्दे पर ज्ञापन दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर लाइव:मेट्रो स्टेशन बंद, फिर भी नहीं थमी भीड़, परिवार के साथ पहुंच रहे लोग देश के नौजवान जो 51 प्रतिशत हैं, उन्हें इस पीड़ा से निकालने में उनकी मदद कर...