भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर। पिछले दो दिनों से जारी बारिश ने शहर की क्रिकेट गतिविधियों को रोक दिया है। सैंडिस कंपाउंड में शनिवार को होने वाला मेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी का भागलपुर बनाम मुंगेर मुकाबला मैदान गीला होने के कारण स्थगित कर दिया गया। वहीं रविवार को टीएमबीयू स्टेडियम में प्रस्तावित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर भी संकट मंडरा रहा है। विवि के क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि यदि बारिश जारी रही, तो उद्घाटन इनडोर स्टेडियम में होगा और मैच रामनवमी की छुट्टियों में कराए जाएंगे। इस टेनिस बॉल टूर्नामेंट में टीएनबी, मारवाड़ी और एसएम कॉलेज सहित छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.