नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बारिश के मौसम में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से ही एक है कपड़ों का ना सूखना। बारिश की वजह से कपड़े बाहर सुखा नहीं सकते, वहीं रूम के अंदर इन्हें अच्छे से हवा नहीं लग पाती। घर में कपड़े सुखाने की वजह से कई बार इनमें हल्की गीली नमी की बदबू भी आने लगती है, जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। कई बार तो कपड़ों को सूखने में कई कई दिन लग जाते हैं। अगर कपड़े लंबे तक ना सूखें, तो उनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा भी रहता है। ऐसे में कुछ सिंपल सी टिप्स अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। छोटी-छोटी सी ट्रिक्स हैं, जिन्हें मानसून में फॉलो कर के आप कपड़े ड्राई कर सकते हैं।हवादार कमरे में फैलाकर सुखाएं कपड़े बारिश की वजह से अक्सर लोग इन दिनों घर में ही कपड़े सुखाते हैं। हालांकि बिल्कुल बंद कमरे में कपड़े नमी की...