रुडकी, अप्रैल 1 -- मौसम में हो रहे बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को सीएचसी की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने विभिन्न ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि सबसे अधिक मरीज खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं, जबकि कई लोग बुखार और शरीर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.