लखीसराय, जून 26 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। धान की खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर मानी जाती है, लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी ने खेती की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और उमस के कारण खेतों की मिट्टी में नमी नहीं बची है। ऐसे में किसान धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए भी सिंचाई (पटवन) कराने को मजबूर हैं। डीजल और बिजली से सिंचाई कराने में बढ़ती लागत ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। बारिश नहीं होने के कारण कई किसानों ने अभी तक नर्सरी तैयार नहीं की है, जबकि जिन किसानों ने बिचड़ा डाला है, उन्हें भी लगातार पानी देना पड़ रहा है। यदि जल्द पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो धान की रोपनी में देरी होगी, जिसका सीधा असर फसल की ब...