बारिश की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता
झांसी, जुलाई 20 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मानसून की अनियमित चाल ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से भण्डरा, बसरिया, खिलारा, देवरीघाट, पुरवा, नयागांव, बरुआमाफ, धायपुरा, भदरवारा, हरपुरा, पंचमपुरा,पठा, ढ़करवारा,घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, कुंअरपुरा, खकौरा, बिरगुआं सहित आसपास के कई गांवों में खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। कम वर्षा के कारण खेतों में नमी नहीं बन पाने से किसानों को मूंगफली, मूंग, उड़द और तिल जैसी फसलों की दोबारा बुवाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष आद्र्रा नक्षत्र के बाद करीब दस दिन की देरी से मानसून सक्रिय हुआ। पहली बारिश के बाद जल्दबाजी में खरीफ फसलों की बुवाई तो कर दी गई, लेकिन पर्याप्त बतर नहीं मिलने से फसलों का अंकुरण संतोषजनक नहीं हुआ। कई खेतों में बीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.