हापुड़, मार्च 27 -- हापुड़ का मौसम शनिवार की अल सुबह अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ धरती पर बारिश की बूंदे भी गिरी। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 30 पर पहुंच गया। हालांकि दोपहर में मौसम साफ हो गया। तेज धूप भी खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के आगे धूप की एक नहीं चली। मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार तक मौसम सुहाना रहने की संभावना जताई है। ऐसे में शनिवार की सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए, एक दो बार बारिश की बूंदे भी गिरी। लेकिन इसके बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। दोपहर को मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिल गई। लेकिन ठंडी हवाओं के आगे धूप का असर बेहद कम रहा। ऐसे में मौसम सुहाना बना रहा।घर व दफ्तरों में कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.