अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एकलव्य स्टेडियम के मल्टीपरपज हाल में बने बैडमिंटन कोर्ट की हालत बारिश के चलते खराब होती जा रही है। हाल की शेड जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश का पानी सीधे कोर्ट पर टपक रहा है, जिससे लाखों रुपये की लागत से बना लकड़ी का फर्श भी जगह जगह टूट रहा है। मल्टीपरपज हॉल की शेड से पानी रिसने की वजह से कोर्ट की लकड़ी धीरे-धीरे खराब हो रही है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या खेल गतिविधियों के लिए बड़ी बाधा बनती जा रही है।खेल विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए शेड को पूरी तरह बदलने का प्रस्ताव तैयार कराया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से नया स्टीमेट बनवाकर शासन को भेज दिया गया है। प्रस्तावित कार्य पर करीब 65 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.