पाकुड़, अप्रैल 29 -- मौसम के बदले मिजाज के बाद मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश की हल्की फुहारें पड़ने से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी के मौसम में हल्के ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार सुबह से ही सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद आसमान में हल्की धूप खिली थी लेकिन बादलों की ओट में सूर्य देव की लुका-छिपी समाचार भेजे जाने तक जारी रही, आसमान में बादल छाए रहे। रह-रह कर मंद-मंद धीमी रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम व वायरल फीवर का असर लोगों पर पड़ता दिख रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू से मिली जानकारी के अनुसार 50 से 60 मरीज दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं। डॉ़ सुनील कुमार किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.