बोकारो, जुलाई 3 -- बोकारो जिले में धान की खेती का मौसम शुरू हो चुका है व किसान खेतों में धान के बिचड़े लगाने में जुट गए हैं। हालांकि, सामान्य से कम वर्षा होने के कारण अधिकांश खेतों में पर्याप्त पानी नहीं जम पा रहा है। इससे बिचड़े तैयार करने व आगे की रोपाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में किसानों को डीजल पंप के सहारे खेतों में नमी बनाए रखने की कोशिश करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत भी बढ़ रही है। जून महीने में जिले के विभिन्न प्रखंडों में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन उसका लाभ सभी क्षेत्रों को समान रूप से नहीं मिल सका। शुरुआती दिनों में बारिश नहीं होने से खेत सूखे रहे व बाद में हुई वर्षा भी लगातार नहीं रही। यही वजह है कि कई निचले क्षेत्रों को छोड़ अधिकांश खेतों में पानी टिक नहीं पा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहीद ने ब...