बारिश की कमी से गन्ने की फसल पर रोगों का खतरा बढ़ा, किसान चिंतित
रुडकी, जून 17 -- लक्सर, संवाददाता। समय पर बारिश नहीं होने और मौसम में लगातार बदलाव के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर गन्ने की फसल पर विभिन्न रोगों और कीटों के हमले की आशंका मंडराने लगी है। कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी है। इस वर्ष मानसून की रफ्तार धीमी रहने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर फसलों की वृद्धि पर पड़ रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण गन्ने में चोटी बेधक, तना बेधक, थ्रिप्स कीट तथा पोक्का बोइंग रोग का खतरा बढ़ गया है। इन रोगों और कीटों के प्रकोप से गन्ने की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.