छपरा, अगस्त 30 -- सावन समाप्त होने के बावजूद नहीं हुई जरूरत के मुताबिक बारिश, कई गांवों में पीले पड़कर नष्ट हो रहे धान के पौधे फोटो- 5 तरैया के बगही गांव में पानी के आभाव में धान के पौधे में झुलसा रोग से पीले पड़े पौधे तरैया, एक संवाददाता। सावन माह समाप्त होने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में जरूरत के अनुसार बारिश नहीं होने से धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। विभिन्न गांवों के खेतों में धान के पौधे पीले पड़ने और झुलसा रोग के प्रकोप की शिकायत सामने आ रही है। फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान काफी चिंतित हैं।

धान की फसल पर संकट बगही हरखपुर गांव में करीब दो बीघे भूमि में लगी धान की फसल प्रभावित बताई जा रही है। किसानों के अनुसार, धान के पौधों की पत्तियां पीली पड़कर सूख रही हैं, जिससे पौधों का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। गांव के किसान ...