बलरामपुर, जून 21 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खेत सूख रहे हैं, फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। वहीं जलस्तर नीचे गिर जाने के कारण कई गांवों में हैंडपंप व नल भी जवाब देने लगे हैं। जल संकट के बीच ग्रामीण महिलाओं ने वर्षा की कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया है। ग्रामीण महिलाएं नंगे पांव पैदल यात्रा कर क्षेत्र के 11 शिवालयों में पहुंचकर भगवान शंभूनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रही हैं। बड़का सोनपता गांव की पूजा और अनीता ने बताया कि जब तक अच्छी बारिश नहीं होगी, तब तक महिलाएं प्रतिदिन शिवालयों में जलाभिषेक कर वर्षा की प्रार्थना करती रहेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब सूख चुके हैं और पेयजल की समस्या भी गहराती जा रही है। ऐसे में महिलाएं किसानों की खुशहाली और क्षेत्र में...