शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तेज आंधी चलने लगी, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा वही आज सुबह से मौसम सामान्य बना रहा लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब दो बजे आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद शाम लगभग चार बजे तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी और झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण बाजारों में भीड़ कम हो गई और लोग जल्दबाजी में अपने घरों की ओर लौटते नजर आए। तिलहर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं और अधिक बढ़ा दी हैं। इस स...