गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। महानगर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग ने बड़ी पहल की है। 15वें वित्त आयोग से मिले 2.50 करोड़ रुपये से 500 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे। प्रत्येक प्लांट पर करीब 50 हजार रुपये खर्च होंगे, जिससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। वर्तमान में महानगर 126 निजी और सरकारी भवनों में ही यह सुविधा उपलब्ध है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर वर्षा जल सहेजने पर जोर देते हैं। उनकी प्रेरणा से बारिश के पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जलकल विभाग ने बड़े स्तर पर योजना तैयार की है। इसके तहत महानगर विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक महत्व के भवनों पर 500 वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इस परियोजना के लिए 15वें वित्त आयोग से 2.50 करोड़ रुपये का बजट मिला है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.