अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दो दिन हुई बरसात ने ईट भट्टा संचालकों का भट्टा बैठाने का काम कर दिया है। बारिश के मिट्टी से तैयार कच्ची ईटें पानी में बह गईं। जिसके चलते भट्टों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। जिले में लगभग 400 भट्टे संचालित हैं। इनका संचालन एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप एक मार्च से 30 जून के लिए किया जाता है। भट्टा संचालकों के अनुसार भट्टों में ईट उत्पादन के लिए यह पीक समय माना जाता है। दो दिन सुबह के समय हुई तेज बरसात में भट्टों के बाहर रखी कच्ची ईटें बारिश में कीचड़ बनकर बह गई। प्रत्येक भट्टे पर ढाई से तीन लाख तक कच्ची ईटों का स्टाक रहता है। बारिश ने इन सभी ईटों को खत्म कर दिया। अब स्थिति यह है कि कच्ची ईटें नहीं होने की वजह से पक्की ईट तैयार नहीं हो सकेगी। इस वजह से भट्टों का संचालन आठ से 10 दिन के लिए बं...