बरेली, अप्रैल 29 -- बारिश का असर, 12 बजे ही खाली हो गया जिला अस्पताल का पर्चा काउंटर बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी पर असर दिखा। दोपहर 12 बजे ही पर्चा काउंटर करीब खाली हो गया था। काउंटर पर चर्चा बनवाने के लिए गिनती के लोग खड़े थे। बीते कई दिनों से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन बुधवार को लगभग 900 पंजीकरण ही हुए। हालांकि दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। बुखार, डायरिया के बढ़ते हमले को देखते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी में फीवर हेल्प डेस्क भी बना दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...