बारिश कम होने से नहीं हो पा रहा धान की रोपाई
मधेपुरा, जुलाई 22 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रामनगर महेश बहियार, परमानंदपुर, मंगरवाडा, लक्ष्मीपुर भगवती, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, रहटा, बेलारी , बिशनपुर बाजार, बिशनपुर सुंदर, टेंगराहा सिकियाहा, टेंगराहा परिहारी, कुमारखंड, सिहपुर गढ़िया, इसराइन बेला, इसराइन खुर्द, इसराइन कला सहित 21 पंचायतों के बहियारों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की खेती संकट में पड़ती नजर आ रही है। किसानों का बिचड़ा पूरी तरह तैयार है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण रोपनी का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू नहीं हो सका है। इक्का-दुक्का किसान निजी साधनों पंपसेट आदि से पटवन कर किसी तरह रोपनी कर रहे हैं। जबकि अधिकांश किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो दिनों की बारिश से किसानों में जगी उम्मीद, जुलाई में अब तक 156.5 मिमी वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.