भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में जून माह में 70 फीसदी कम बारिश के कारण धान की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान धान के बिचड़ों की रोपाई के बजाय धान की सीधी बुआई यानी छिटका धान की उपज की तैयारी में जुट गए हैं। इधर, जिला कृषि कार्यालय ने जारी खरीफ सीजन में 56 हजार हेक्टेयर खेतों में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा है। लेकिन जून में 183.17 मिलीमीटर की जगह महज 54 मिलीमीटर बारिश होने से अब धान के बिचड़े की रोपाई की बजाय धान की सीधी बुआई के विकल्प पर फोकस किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मानसून की बेरुखी से 3.30 लाख किसानों को उम्मीद पर फिर रहा पानीकम बारिश के कारण परेशान किसान जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि कम अवधि वाले धान को खेतों में कतारबद्ध तरीके से सीधी बुआई के लिए किसानों को ...