संभल, जून 2 -- जनपद में पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। जून माह की शुरुआत भी ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के साथ हुई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सोमवार को अधिकतम 35.2 व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह आठ बजे जिले का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम रहा। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज बदला, कभी धूप, कभी बादलमौसम में परिवर्तन लगातार बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है और तेज धूप का असर कमजोर पड़ गया है। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बारिश का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि भीषण गर्मी और लू का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया है। पिछले कई सप्ताह से चिलचिलाती धूप और उमस...