गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद। जनपद में मंगलवार रात तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह की बिजली घंटों तक गुल रही। बिजली लाइन में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम करीब सात बजे तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबंदी शुरू हुई। इसके थोड़ी देर बाद तेज बारिश होने लगी।रात आठ बजे तक तेज बारिश के चलते बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया लाइन में फॉल्ट होने से बिजली गुल रही। गोविन्दपुरम, लाल कुआं, विजयनगर, मालीवाड़ा, जटवाड़ा आदि जगह पर बिजली गुल रही। विद्युत कर्मचारी रात में फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.