एटा, मार्च 20 -- जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मार्च के महीने में लोगों को फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रहा। शुक्रवार को दिनभर 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इसके चलते अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक तापामान में आई इस गिरावट से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग ठंडी हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वहीं बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की की चिंताए बढ़ा दी है। खेतों में पकने की कगार पर खड़ी गेहूं की 05 से 07 फीसदी फसल तेज हवा के कारण बिछ गई है। इससे दाना काला पड़ने और पैदावार घटने की आशंका है।शहर की सड़कों पर बारिश दिखा असरगुरुवार रात से शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.