देहरादून, मई 13 -- Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं। 13 और 14 मई को जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिलेगा, वहीं इसके बाद मौसम तेजी से करवट बदलेगा। ऊंचाई वाले जिलों में ओलावृष्टि और बर्फबारी की आशंका के बीच चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर 15 मई के बाद मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी तेज होने लगेगी।13-14 मई तक बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली उत्तराखंड में 13 मई के बाद मौसम धीरे-धीरे बदलता नजर आएगा। शुरुआती दो दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, आंधी और बिजली चमकने का असर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 13 और 14 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ...