बारिश और बाढ़ में एक सैकड़ा मकान गिरे, 563 को आंशिक क्षति
चित्रकूट, सितम्बर 1 -- चित्रकूट/पहाड़ी, संवाददाता। जिले में बाढ़ और बारिश के दौरान करीब एक सैकड़ा कच्चे मकान जमींदोज हो गए है। सर्वाधिक क्षति मंदाकिनी में आए जलप्रलय और बरदहा के उफान से हुई है। अब तक 563 मकानों को आंशिक क्षति की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची है। प्रशासन ने क्षति का आंकलन करने के लिए सर्वे शुरु कराया है। गांवों में लेखपाल पहंुचकर जानकारी जुटाने में लगे है। मंदाकिनी में आई बाढ़ के दौरान सर्वाधिक करीब दो दर्जन मकान परसौंजा में गिरे है। इनमें संतोष बाल्मीकि, छोटेलाल, भोलिया, रामनरेश, ज्वाला, गौरा देवी, प्रेमनारायण, सत्ता, चुकुवा, सुनील, सोनू, राजकरण, हीरालाल, चुनुवा, गुलाब, रामभवन, मलखान, बब्बू, बुद्धराज, कैलाश आदि लोग शामिल है। यह भी पढ़ें- चित्रकूट में घरों की छतों तक पानी; नहर जैसी बनी सड़कें, भारी बारिश से उफान पर मंदाकिनी इनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.