पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के कारण धूप-छांव का दौर बना रहा। मौसम में ठंडक बढ़ने से दिन में भी लोगों को चादर और कंबल का सहारा लेना पड़ा। पिछले दो दिनों में 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। गली-मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण लोगों ने फिर से बक्सों में रखे चादर और स्वेटर निकाल लिए हैं। हालांकि रविवार शाम तक तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभ...