बारिश और बाढ़
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- देश का मध्य और उत्तरी क्षेत्र इन दिनों बारिश व बाढ़ के रूप में दोतरफा चुनौतियों से जूझ रहा है। आलम यह है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश सहित अनेक राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश में तो गंगा, यमुना, मंदाकिनी, घाघरा जैसी नदियों के उफान पर रहने के कारण लगभग 26 जिले जलमग्न हैं, जबकि बिहार में गंगा, गंडक, कोशी जैसी तमाम बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे राजधानी पटना सहित 14 जिलों की हालत गंभीर बनी हुई है। परेशानी की बात यह है कि मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाने के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति तब है, जब इस वर्ष मानसून कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.