कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- सिराथू ब्लॉक के सेलरहा पश्चिम गांव में आंधी, बारिश और ससुर खदेरी नदी की बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग उठी है। किसान मनोज कुमार ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित फसलों का राजस्व टीम से दोबारा सर्वे कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं। किसान ने बटाई पर खेती करने वालों को आधार के माध्यम से कम से कम दो बोरी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही खराब फसलों का दोबारा सर्वे कराने और किसान सम्मान निधि के लिए शत-प्रतिशत सर्वे कराकर पात्र किसानों को लाभ दिलाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Hathras News: किसानों की फसल खराब होने पर सपाईयों ने दिया ज्ञापन ज्ञापन में खतौनी में नाम की गलतियों को तत्काल ठीक कराने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और खाद की किल्लत दूर करने क...