बागेश्वर, मार्च 16 -- जिले में बारिश व बर्फबारी ने होली के बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अलाव भी जलाए। हालांकि खेती किसानी के लिए बारिश को किसान संजीवनी बता रहे हैं। फल उत्पादन को भी इससे लाभ होगा। बारिश व बर्फबारी से आठ डिग्री तापमान लुढ़क गया है। जिले में रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर हल्की बारिश हुई, लेकिन देर रात दस बजे से सुबह चार बजे तक उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में कर्मी, सोराग, झूनी, खलझूनी, शिखर, पिनाथ के जंगल, ग्वलादम क्षेत्र में आधा इंच से लेकर आधे फिट तक की बर्फबारी हुई, जबकि निचले हिस्से में रातभर बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। चार दिन पहले जहां जिले का तापमान 28 डिग्री पहुंच गया था। वहीं सोमवार को लुड़कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.