शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में पहले से चल रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं गुरुवार की रात बारिश होने पर आधे जिले की बिजली बंद रही। लगातार हो रही बारिश में शहर से लेकर ग्रामीण एरिया तक कई विद्युत केद्रों की बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बारिश और फाल्ट से आधे जिले की रात में बंद रही बिजली, सो नहीं पाए लोगबिजली कटौती से परेशान लोग शहरी क्षेत्र के हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण गुरुवार की रात तथा बुधवार की सुबह करीब तीन बजे से बिजली सप्लाई बंद रही, जो करीब आठ बजे शुरू हो पाई। इसके साथ ककरा कलां के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ककरा कलां विद्युत उपकेंद्र की लाइन ब्रेकडाउन होने से सुभाष नगर और आनंदपुरम मोहल्ले की छह घ...