बारिश और धूप से हो रहा दमे का अटैक
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश और फिर धूप से लोगों को दमे का अटैक हो रहा है। अस्थमा के शिकार मरीज इससे सबसे ज्यादा परेशान हैं। एसकेएमसीएच और मॉडल अस्पताल में दमे व सांस लेने में तकलीफ के मरीज बढ़ गए हैं। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह और मेडिसिन विभाग की डॉ नेहा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में सांस के रोगी बढ़ गए हैं। मौसम के बदलाव से दमा के मरीज भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें दमा का अटैक आ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी के साथ इमरजेंसी में भी सांस के रोगी पहुंच रहे हैं। सांस के कुछ रोगियों को ऑक्सीजन भी देना पड़ रहा है।मॉडल अस्पताल में मेडिसिन विभाग के डॉ विभाष ने बताया कि दमे और सांस के रोगी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव से इन मरीजों को परेशानी बढ़ गई है। डॉ विभाष ने बताया कि दमे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.